उघैती अज्ञात केबल चोर पुलिस के लिए बने चुनौती।
संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर जाटान सरैरा निवासी अमरपाल सिंह की निजी नलकूप से 25 मीटर कॉपर केबल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। पीड़ित ने थाना उघैती में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
अभी दो दिन पूर्व ही करियामई में तीन किसानों के निजी नलकूपों के कॉपर केवल तार काटे थे।