संवाददाता विनय अग्रवाल फतेहगंज पूर्वी
बरसात रुकने के बाद बनबसा के शारदा डैम से छोड़े गए पानी से बाईगुल नदी में आई बाढ़।
दर्जनों गांव हुए प्रभावित
फतेहगंज पूर्वी।
बरसात रुकने के बाद उत्तराखंड के शारदा डैम से पानी छोड़े जाने से थाना क्षेत्र में बह रही बाइगुल नदी के जल स्तर में अचानक ज्यादा मात्रा में बढ़ोतरी हो गई जिससे बाईगूल नदी के आसपास बसे दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए वहीं धान की खड़ी फसल में बाढ का पानी भर जाने से किसानो को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है बाइगूल नदी के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के कारण क्षेत्र के उचसिया झादा कुठला कजरौटा रामपुरा बाकरगंज भदपरा सैदापुर शाहपुर बनियान गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है वहीं उचसिया से कुठला जाने वाले मार्ग पर झादा गांव के पास बनी पुलिया पर पानी सड़क के ऊपर बहने लगा है क्षेत्र के सैदापुर गांव के पास सड़क कट जाने से शाहपुर बनियान गांगेपुरा जाने वाले लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है वहीं किसान अपनी महीनो की मेहनत की फसल को बचाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आने के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।