संवाददाता अमित कुमार जोशी मिलक, रामपुर
मिलक में फिट एंड हिट न्यूट्रिशन क्लब का भव्य शुभारंभ
मिलक, रामपुर नगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब वजन बढ़ाने या घटाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए उन्हें कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नगर मिलक में हेल्थ कोच एवं योगाचार्य कमलेश गंगवार के फिट एंड हिट न्यूट्रिशन क्लब का बुधवार, 17 सितंबर 2026 को हर्षोल्लास के साथ भव्य शुभारंभ किया गया।
क्लब का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. विकास शुक्ला ने फीता काटकर किया। इसके बाद पंडित चिरजी लाल शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर विधि-विधान से पूजन कराया गया और क्लब का औपचारिक शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर डॉ. विकास शुक्ला, डॉ. मनोज आर्या, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. प्रेमपाल, हेल्थ कोच दुर्गेश गंगवार, हेल्थ कोच सत्यपाल गंगवार, नवनीत कुमार यदुवंशी, पंडित श्री नंदन लाल शर्मा, सुमन देवी, प्रत्यय गंगवार, इंदिरा कुमारी एवं कलावती सहित नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।क्लब संचालक सत्यपाल गंगवार एवं उनकी धर्मपत्नी योगाचार्य और हेल्थ कोच कमलेश गंगवार ने बताया कि क्लब में वजन घटाने, वजन बढ़ाने और फिटनेस बनाए रखने के लिए पोषण संबंधी परामर्श तथा योग प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उनका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और नियमित फिटनेस के लिए प्रेरित करना है।क्लब में मिलने वाली निःशुल्क सुविधाएं फ्री संपूर्ण बॉडी चेकअप, फ्री ऑनलाइन डेमो क्लास, फ्री नॉलेज एवं डाइट प्लान और फ्री ऑनलाइन व ऑफलाइन योगा क्लास।