मोदी जी के स्वास्थ्य , दीर्घायु व निरन्तर सेवा की शुभकामनाएं प्रेषित की।भगवान शिव के परिसर को दीपों की अवलियों और फूलों से सुसज्जित किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मोदी जी के स्वास्थ्य , दीर्घायु व निरन्तर सेवा की शुभकामनाएं प्रेषित की।भगवान शिव के परिसर को दीपों की अवलियों और फूलों से सुसज्जित किया गया

Friday, September 18, 2026 | September 18, 2026 Last Updated 2026-09-18T14:31:20Z
    Share
संवाददाता अमित कुमार जोशी मिलक रामपुर 

रामपुर जिले के प्रसिद्ध शिवमन्दिर रठौंडा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना हेतु सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत खण्ड विकास विभाग,मिलक द्वारा आहूत "आशीर्वाद का दिया" सरकारी कार्यक्रम में प्रदेश संगठन के निर्देश पर डा.चन्द्रप्रकाश शर्मा पुरस्कृत वरिष्ठ साहित्यकार के रुप में 
विशिष्ट अतिथि की भूमिका में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री मा.बल्देव सिंह औलख जी रहे। वरिष्ठ साहित्यकार व भाजपा नेता डॉ.चन्द्रप्रकाश शर्मा, मंत्री बल्देव औलख ,ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार,बीडीओ सहित सभी लोगों ने एक-एक दिया आशीर्वाद का
जलाकर मोदी जी के स्वास्थ्य , दीर्घायु व निरन्तर सेवा की शुभकामनाएं प्रेषित की।भगवान शिव के परिसर को दीपों की अवलियों और फूलों से सुसज्जित किया गया जिससे ऐसा लगता था कि आकाश के समस्त तारे पृथ्वी पर उतर आये हों और शिव सरोवर के चहुंओर की दीप-अवलियों के जल में प्रतिबिम्ब लोगों के तन को रोमांचित,मन को प्रफुल्लित तथा हृदय को उद्वेलित करते दिखे।लोग नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद के नारों लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे थे। खण्ड विकास अधिकारी,मिलक ने बुके व पादप भेंटकर और उत्तरीय उढ़ाकर डॉ . चन्द्रप्रकाश शर्मा को सम्मानित किया।एडीओ पंचायत ने बड़ी निष्ठा, समर्पण व मेहनत से सभी कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।ब्लाक प्रमुख मा.अर्चना गंगवार जी,शुभांक प्रकाश जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close