सफाई व्यवस्था ध्वस्त, राजीवनगर में नहीं पहुंच रहे सफाई कर्मचारी
संवाददाता राजेश कुमार गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं
कादरचौक। ग्राम पंचायत भोजपुर नरायनपुर के मजरा राजीवनगर में सफाई व्यवस्था बदहाल होने का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि गांव में नियमित रूप से सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके कारण गलियों और नालियों में गंदगी जमा हो रही है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत यादव ने गांव की सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से समस्या का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि गंदगी और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से गांव में पहुंचकर सफाई कार्य करें तो गलियों और नालियों की स्थिति में सुधार हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मौके पर निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।