अगली बरस जल्दी आना के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया।फतेहगंज पूर्वी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अगली बरस जल्दी आना के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया।फतेहगंज पूर्वी।

Monday, September 21, 2026 | September 21, 2026 Last Updated 2026-09-21T14:30:01Z
    Share
अगली बरस जल्दी आना के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया।
संवाददाता विनय अग्रवाल फतेहगंज पूर्वी

नगर के ललिता देवी मंदिर, मठ मंदिर सहित अन्य जगहों से मंदिरों में स्थापित गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए यात्रा सोमवार को धूमधाम से निकाली गई।भक्तों ने नम आंखों से बप्पा को विदाई दी।
इस दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया।भक्त भजनों पर झूमते दिखे।गणपति बप्पा मोरया ,अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष गूंजते रहे । विसर्जन से पहले सभी प्रतिमाओं की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई इसके बाद शोभायात्रा निकालते हुए श्रद्धालु बहगुल नदी के किनारे पहुंचे।सुरक्षा के चलते इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने गोताखोरों को भी नदी किनारे पहले से ही तैनात किया था खुद भी मय फोर्स के मौजूद रहे थे।इस दौरान गणेश अयोजन समिति के प्रमोद चक्रवर्ती, राजू अग्रवाल, संजीव गुप्ता, बाल गणेश सेवा समिति के सुधांशु अग्रवाल,हर्षित गुप्ता, मयंक, शशांक ,कमल शर्मा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे थे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close