महिला पुलिसकर्मियों के कल्याण की दिशा में सराहनीय पहलबदायूँ - जनपद में महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर और सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिला पुलिसकर्मियों के कल्याण की दिशा में सराहनीय पहलबदायूँ - जनपद में महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर और सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है।

Monday, September 21, 2026 | September 21, 2026 Last Updated 2026-09-21T14:23:43Z
    Share
संवाददाता कौशल पाराशरी यूपी हेड 
महिला पुलिसकर्मियों के कल्याण की दिशा में सराहनीय पहल
बदायूँ - जनपद में महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर और सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है।

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा महिला पुलिस आवास निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

इस प्रस्तावित महिला आवास के निर्माण से महिला पुलिसकर्मियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवासीय सुविधा प्राप्त होगी।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी आवासीय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि वे और अधिक मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

#BudaunPolice #UPPolice #Budaun
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close