राधा अष्टमी पर दिव्यांग आश्रम पहुंची हिमानी वार्ष्णेय, बच्चों में बांटी खुशियां

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राधा अष्टमी पर दिव्यांग आश्रम पहुंची हिमानी वार्ष्णेय, बच्चों में बांटी खुशियां

Saturday, September 19, 2026 | September 19, 2026 Last Updated 2026-09-19T12:17:51Z
    Share

संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 
राधा अष्टमी पर दिव्यांग आश्रम पहुंची हिमानी वार्ष्णेय, बच्चों में बांटी खुशियां
अलीगढ़ से वजीरगंज पहुंचकर दिव्यांग बच्चों को फल, मिठाई व खाद्य सामग्री का किया वितरण
वजीरगंज। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर कस्बा वजीरगंज स्थित विकलांग आश्रम में अलीगढ़ से पहुंचीं हिमानी वार्ष्णेय ने दिव्यांग बच्चों के बीच फल, मिठाई एवं खाद्य सामग्री वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा कीं। हिमानी वार्ष्णेय के आश्रम पहुंचने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
हिमानी वार्ष्णेय ने बताया कि काफी समय से उनका मन था कि वह वजीरगंज स्थित दिव्यांग आश्रम पहुंचकर दिव्यांग बच्चों की सेवा करें और उनके साथ कुछ समय बिताएं। इसी भावना के साथ वह राधा अष्टमी के दिन अलीगढ़ से आश्रम पहुंचीं। उन्होंने बच्चों के लिए कोल्ड ड्रिंक, नमकीन, फल, समोसे, मिठाई सहित विभिन्न खाद्य सामग्री अपने साथ लाकर वितरित की।
इस दौरान हिमानी वार्ष्णेय के साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया और उनके साथ समय बिताया। सेवा एवं सहयोग के इस कार्य की आश्रम से जुड़े लोगों ने सराहना की।
हिमानी वार्ष्णेय ने कहा कि जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों की सेवा करना उनके लिए खुशी और संतोष का विषय है। भविष्य में भी वह अपनी सामर्थ्य के अनुसार ऐसे बच्चों की मदद करने का प्रयास करती रहेंगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close