प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भूड़ा भदरौल बिजलीघर में मोमबत्ती जलाकर दी बधाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भूड़ा भदरौल बिजलीघर में मोमबत्ती जलाकर दी बधाई

Friday, September 18, 2026 | September 18, 2026 Last Updated 2026-09-18T08:43:18Z
    Share

संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भूड़ा भदरौल बिजलीघर में मोमबत्ती जलाकर दी बधाई
कादरचौक, बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के भूड़ा भदरौल बिजलीघर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उत्साह के साथ शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस दौरान बिजलीघर परिसर में मोमबत्तियां जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति और जनकल्याण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। मोमबत्ती जलाकर जन्मदिन का स्वागत किया गया और सभी ने मिलकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर बिजलीघर के जेई विश्वंभर, सुधीर कश्यप,टीजी 2 मौसम बाबू, अशोक यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने आपसी सौहार्द के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
कर्मचारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर इस तरह का आयोजन खुशी और उत्साह का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान बिजलीघर परिसर में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close