*01 से 30 नवम्बर तक चलेगा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5, पेंशनरों को मिलेगी सुविधा*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

*01 से 30 नवम्बर तक चलेगा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5, पेंशनरों को मिलेगी सुविधा*

Saturday, October 24, 2026 | October 24, 2026 Last Updated 2026-10-24T13:26:55Z
    Share
*01 से 30 नवम्बर तक चलेगा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5, पेंशनरों को मिलेगी सुविधा*
संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर 
रामपुर।। वरिष्ठ कोषाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा 01 से 30 नवम्बर 2026 तक राष्ट्रव्यापी डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5 आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिजीटल जीवन प्रमाण के माध्यम से पेंशनभोगी पेंशन संवितरण प्राधिकारी के कार्यालय में उपस्थित हुए बिना कहीं से भी सुविधाजनक रूप से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं, जिससे विशेषकर वरिष्ठ पेंशनभोगियों का काफी सुविधा होती है। इसके व्यापक उपयोग को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है। 
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि जनपद रामपुर में लगभग 8000 पेंशनर हैं जो पूर्णतया डिजीटल प्रक्रिया के अनुसार अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल ऐसे पेंशनर जिनके जीवन प्रमाण पत्र की अवधि माह नवम्बर 2026 में समाप्त हो रही है, वे अपना जीवन प्रमाण पत्र डिजीटल प्रक्रिया (मोबाईल फोन में जीवन प्रमाण एप के द्वारा ) से जमा कर सकते हैं। अन्य पेंशनर जिनके जीवन प्रमाण पत्र की वैधता माह नवम्बर 2026 के बाद है, उन्हें उसी तिथि के आस-पास अपना डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के पेंशनरों के लिए वर्ष में कभी भी एक बार अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा पूर्व से ही प्रचलित है। पेंशनर अपनी सुविधानुसार वर्ष में कभी भी अपना जीवन प्रमाण पत्र डिजीटल माध्यम से जमा करा सकते हैं। उनके जीवन प्रमाण पत्र की वैधता अवधि उनके जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की तारीख से 1 वर्ष तक रहती है। राष्ट्रव्यापी डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान -5 के अन्तर्गत कोषागार कार्यालय, रामपुर में अतिरिक्त काउन्टर खुलवा कर एवं कैम्प लगा कर पेंशनरों के डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त किये जा रहे हैं। 
यदि किसी पेंशनर को डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में कोई असुविधा हो रही है तो कोषागार रामपुर में उपस्थित होकर अपना डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करा सकता है।
close