बदायूँ। नवरात्र पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर
आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मांग की कि नवरात्र के दौरान मंदिर मार्गों एवं उनके आसपास स्थित मीट, मांस एवं मछली की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराया जाए। मंदिरों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन-पूजन कर सकें।इसके अतिरिक्त मंदिर मार्गों पर फल, जूस एवं खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने स्पष्ट रूप से अपना नाम एवं पहचान प्रदर्शित करने की व्यवस्था लागू करने की मांग की गई, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।कार्यकर्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि नवरात्र पर्व की धार्मिक महत्ता एवं श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ज्ञापन में उल्लिखित मांगों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे पर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज कोचर, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, बजरंग दल के जिला सह-संयोजक आशीष उपाध्याय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दीपक कुमार गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं से