बदायूं के किसानों की आवाज बने भाकियू हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर, दलित किसान को दिलाया खेत तक जाने का रास्ता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं के किसानों की आवाज बने भाकियू हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर, दलित किसान को दिलाया खेत तक जाने का रास्ता

Saturday, October 10, 2026 | October 10, 2026 Last Updated 2026-10-10T12:05:50Z
    Share
बदायूं के किसानों की आवाज बने भाकियू हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर, दलित किसान को दिलाया खेत तक जाने का रास्ता

बदायूं जनपद बदायूं में गरीब किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर लगातार आवाज उठा रहे हैं संगठन का कहना है कि किसानों को उनका अधिकार दिलाने और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने के लिए यूनियन निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में सहसवान तहसील क्षेत्र के एक दलित किसान को उसके खेत तक जाने का रास्ता दिलाने का मामला सामने आया है कई साल तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटता रहा पीड़ित किसान
मामला सहसवान तहसील क्षेत्र का है, जहां दलित समाज से आने वाले किसान मंगलेश के खेत के चारों ओर आसपास के खेत मालिकों द्वारा बाउंड्री कराए जाने के कारण खेत तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया था। रास्ता नहीं मिलने से किसान को अपने ही खेत तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था पीड़ित किसान के अनुसार, वह अपनी समस्या के समाधान के लिए कई वर्षों तक विभिन्न सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसे राहत नहीं मिल सकी। रास्ता बंद होने के कारण उसकी परेशानी लगातार बढ़ती जा रही थी अतुल तोमर से मिली उम्मीद आंदोलन के बाद निकला समाधान
काफी समय तक न्याय के लिए भटकने के बाद पीड़ित किसान मंगलेश ने भारतीय किसान यूनियन (हल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर से संपर्क किया और अपनी समस्या बताई मामले को गंभीरता से लेते हुए अतुल तोमर ने पीड़ित किसान के खेत तक रास्ता दिलाने की मांग उठाई और आंदोलन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया बताया जा रहा है कि मामले में प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए पीड़ित किसान को बराबर के खेत से होकर अपने खेत तक जाने के लिए रास्ता उपलब्ध कराया। रास्ता मिलने के बाद किसान ने राहत की सांस ली रास्ता मिलने से किसान के चेहरे पर लौटी खुशी कई वर्षों से अपने खेत तक पहुंचने के रास्ते के लिए परेशान किसान मंगलेश को समाधान मिलने के बाद अब राहत मिली है। यह मामला उन किसानों की समस्याओं को भी सामने लाता है, जिन्हें अपने ही खेत तक पहुंचने के लिए वर्षों तक संघर्ष करना पड़ता है भारतीय किसान यूनियन (हल) का उद्देश्य गरीब किसान, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रयास करना है किसान को खेत तक रास्ता मिलने की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है भारतीय किसान यूनियन (हल) का संदेश: गरीब किसान और मजदूर की आवाज उठाना ही संगठन का संकल्प है
राजेश गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से
close