पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर एसपी गंभीर, प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर एसपी गंभीर, प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश

Tuesday, October 27, 2026 | October 27, 2026 Last Updated 2026-10-27T14:14:59Z
    Share
पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर एसपी गंभीर, प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से संवाद कर जानीं समस्याएं, सम्मान और सुविधाओं का दिया भरोसा
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन शाहजहांपुर में मंगलवार को पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं की जानकारी ली।
बैठक में पेंशन संबंधी दिक्कतों, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। पुलिस पेंशनर्स ने अपनी समस्याएं और प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से सुना।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशनर्स की समस्याओं और प्राप्त प्रार्थना पत्रों का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। साथ ही विभागीय स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ दिलाने और लंबित मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।एसपी ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का अनुभव, सेवाभाव और विभाग के प्रति उनका योगदान महत्वपूर्ण है। उनकी समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरती जाए और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। बैठक का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना, उनके साथ संवाद बनाए रखना और उनके कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाना रहा। 
राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से
close