बदायूं के तीन भाजपा विधायक लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगे अहम मुलाकात।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं के तीन भाजपा विधायक लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगे अहम मुलाकात।

Wednesday, October 28, 2026 | October 28, 2026 Last Updated 2026-10-28T13:41:18Z
    Share
बदायूं के तीन भाजपा विधायक लखनऊ  सीएम योगी आदित्यनाथ से करेंगे अहम मुलाकात।

संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज

बदायूं। जनपद बदायूं के तीन भाजपा विधायक मंगलवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे। इनमें सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि तीनों विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। इस दौरान बदायूं जिले से जुड़े विभिन्न सियासी और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
तीनों विधायकों के एक साथ लखनऊ रवाना होने और मुख्यमंत्री से प्रस्तावित मुलाकात को लेकर जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, मुलाकात के एजेंडे को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
close