उघैती थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह और सब-इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार बने इंस्पेक्टर।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उघैती थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह और सब-इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार बने इंस्पेक्टर।

Saturday, October 24, 2026 | October 24, 2026 Last Updated 2026-10-24T16:50:36Z
    Share
उघैती थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह और सब-इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार बने इंस्पेक्टर।

संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय द्वारा उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद के लिए पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है।
इस सूची में बदायूं जनपद में तैनात दो जांबाज सब - इंस्पेक्टरों को निरीक्षक पद पर प्रोन्नति मिली है। वर्तमान में उघैती थानाध्यक्ष के रूप में कार्यरत उदयवीर सिंह को शासन ने प्रमोट कर इंस्पेक्टर बनाया है। इसके साथ ही बदायूं में ही तैनात सब-इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार को भी पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है। दोनों अधिकारियों को पदोन्नति मिलने पर विभाग के सहकर्मियों और जनपदवासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
close