सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती*

Monday, October 26, 2026 | October 26, 2026 Last Updated 2026-10-26T16:26:54Z
    Share
संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर 

*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती*

मिलक/ रामपुर:: सोमवार को जनपद के मिलक नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई।
विद्यालय में सबसे पहले विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ राजकुमार महेश्वरी, प्रबंधक सुरेश चंद्र गंगवार, उप प्रबंधक हरिओम अग्रवाल और प्रधानाचार्य आनंद पाल सिंह ने संयुक्त रूप से मां शारदे तथा महर्षि वाल्मीकि जी के चित्रों की समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के संघर्ष पूर्ण जीवन पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ राजकुमार माहेश्वरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्रभु श्री राम के समकालीन थे। उन्होंने कहा की वह वेदों के ज्ञाता थे हमे उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतरना चाहिए। 
वहीं प्रबंधक सुरेश चंद्र गंगवार एवं उप प्रबंधक हरिओम अग्रवाल ने अपने आशीष वचनों में सभी से महर्षि वाल्मीकि के जीवन आदर्शो से प्रेरणा लेने का आवाहन किया। प्रधानाचार्य आनंद पाल सिंह ने मिलक क्षेत्र वासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाल्मीकि जी को काव्य दृष्टि का आदि पुरुष होने का गौरव प्राप्त है उन्होंने लोक कल्याण के लिए रामायण जैसी कालजयी महाकाव्य की रचना की, जिसके नायक में धैर्य, करूणा, साहस, क्षमा और सदाचार जैसे सभी गुण विराजमान है।
close