मां की पुण्यतिथि पर दिव्यांग बच्चों को कराया भोजन, फल और मिठाई खिलाकर पेश की मानवता की मिसाल
वजीरगंज में सहावर खेड़ा निवासी ग्राम प्रधान जितेंद्र ने दिव्यांग आश्रम पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों के बीच बिताया समय, मां की स्मृति में किया सेवा कार्य
वजीरगंज (बदायूं)। कस्बा वजीरगंज स्थित विकलांग आश्रम में सहावर खेड़ा निवासी ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी जितेंद्र प्रधान ने अपनी माता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर सेवा और संवेदना की अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों को भोजन, फल और मिठाई खिलाकर अपनी माता जी की पुण्यतिथि मनाई। उनके इस सेवा कार्य ने समाज में मानवता, प्रेम और बुजुर्गों के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
माता जी की पुण्यतिथि को जरूरतमंद बच्चों की सेवा के रूप में मनाने की इस पहल की लोगों ने सराहना की। दिव्यांग आश्रम पहुंचकर जितेंद्र प्रधान ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें फल व मिठाई वितरित की। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने अपनी माता जी की स्मृति में बच्चों की सेवा कर यह संदेश दिया कि अपनों की याद को समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद के माध्यम से भी जीवंत रखा जा सकता है।
आज के दौर में जहां लोग पुण्यतिथि पर विभिन्न प्रकार के आयोजन करते हैं, वहीं जितेंद्र प्रधान ने दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य को प्राथमिकता दी। उनका यह कदम समाज के अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता और सेवा के लिए प्रेरित करने वाला है।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह, दुर्विजय शंखधार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना की और दिव्यांग बच्चों के बीच समय बिताकर उन्हें अपनत्व का एहसास कराया।
जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है। अपनों की स्मृति में किया गया ऐसा पुनीत कार्य समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और इंसानियत की भावना को मजबूत करता है।
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं से