पुवायां सर्किल में पुलिस का बलवा ड्रिल अभ्यास, दंगा नियंत्रण के लिए परखी गई तैयारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुवायां सर्किल में पुलिस का बलवा ड्रिल अभ्यास, दंगा नियंत्रण के लिए परखी गई तैयारी

Friday, October 9, 2026 | October 09, 2026 Last Updated 2026-10-10T02:24:28Z
    Share
पुवायां सर्किल में पुलिस का बलवा ड्रिल अभ्यास, दंगा नियंत्रण के लिए परखी गई तैयारी

भीड़ से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का पुलिसकर्मियों ने किया अभ्यास

शाहजहांपुर। जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को पुवायां सर्किल के पुलिसकर्मियों को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पुवायां के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा और उपद्रव जैसी परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
अभ्यास में भीड़ नियंत्रण, दंगा नियंत्रण उपकरणों के इस्तेमाल, पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर तालमेल और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विषम परिस्थितियों में सतर्कता, संयम और तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी पुवायां ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में आपसी समन्वय के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
पुलिस के अनुसार, इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाना और आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करना है, ताकि आमजन की सुरक्षा के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं से
close