मुंडिया धुरेकी में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य और चेयरमैन अनुपम पाठक ने किया वाल्मीकि जयंती का शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुंडिया धुरेकी में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य और चेयरमैन अनुपम पाठक ने किया वाल्मीकि जयंती का शुभारंभ

Tuesday, October 27, 2026 | October 27, 2026 Last Updated 2026-10-27T14:14:17Z
    Share
मुंडिया धुरेकी में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य और चेयरमैन अनुपम पाठक ने किया वाल्मीकि जयंती का शुभारंभ

बिसौली। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत मुंडिया धुरेकी में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य ‘राजू भैया’ के आगमन पर क्षेत्रवासियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। चेयरमैन पति वैभव मिश्रा और सोनू मिश्रा (कर्नल) के नेतृत्व में अमित शर्मा, दर्पण गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इसके उपरांत, महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” और नगर पंचायत मुंडिया धुरेकी की चेयरमैन अनुपम पाठक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र के समक्ष पूरी श्रद्धा के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष योगेश वाल्मीकि, उपाध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष मनीष, महामंत्री हिमांशु वाल्मीकि, सदस्य हरपाल वाल्मीकि, शिवम वाल्मिकी, सत्यपाल वाल्मीकि, देव अतुल वाल्मीकि, रतनलाल वाल्मीकि और सिद्धार्थ वाल्मीकि सहित समस्त वाल्मीकि समाज द्वारा मुख्य अतिथि को फूल-मालाएं पहनाकर उनका विशेष स्वागत व सम्मान किया गया।
इस भव्य समारोह के दौरान वैभव मिश्रा, सोनू मिश्रा (कर्नल), दर्पण गुप्ता, सभासद उस्मान अली, सभासद चोखेलाल दिवाकर, नेत्रपाल आर्य और अनीता वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही विधायक के साथ आए राहुल सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य निगमेश्वर मिश्रा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवम शंखधार, संजय प्रताप सिंह एडवोकेट और पुनीत शाक्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से
close