यातायात पुलिस द्वारा थाना भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यातायात पुलिस द्वारा थाना भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक*

Tuesday, October 27, 2026 | October 27, 2026 Last Updated 2026-10-27T14:13:27Z
    Share
संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर 

*यातायात पुलिस द्वारा थाना भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक*


बिलासपुर।। मंगलवार पुलिस अधीक्षक रामपुर अनिल कुमार सिसोदिया के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा थाना भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत थाना बिलासपुर पर एस.बी.एस. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने के संबंध में जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों एवं सड़क चिह्नों का पालन करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया कि यातायात नियमों की अनदेखी से सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं, जिनसे स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है।
close