आलोक दीक्षित जी के नेतृत्व में कानपुर नगर में गौ माता को 'राज्य माता' का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर केसरिया हिन्दू वाहिनी का ज्ञापन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आलोक दीक्षित जी के नेतृत्व में कानपुर नगर में गौ माता को 'राज्य माता' का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर केसरिया हिन्दू वाहिनी का ज्ञापन।

Wednesday, November 18, 2026 | November 18, 2026 Last Updated 2026-11-18T15:15:26Z
    Share
राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से

आलोक दीक्षित जी के नेतृत्व में कानपुर नगर में गौ माता को 'राज्य माता' का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर केसरिया हिन्दू वाहिनी का ज्ञापन।

 गौ माता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए केसरिया हिन्दू वाहिनी निरंतर संकल्पित है।
आज कानपुर नगर में श्री आलोक दीक्षित जी के नेतृत्व में केसरिया हिन्दू वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी महोदय, कानपुर नगर के समक्ष उपस्थित होकर माननीय राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
इस ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में गौ माता को 'राज्य माता' का सम्मानजनक दर्जा प्रदान किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और हमारी आस्था का अभिन्न अंग हैं। गौ माता का संरक्षण केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
केसरिया हिन्दू वाहिनी का संकल्प है कि गौ माता को उचित सम्मान मिले, निराश्रित गौवंश की समुचित व्यवस्था हो तथा गौ संरक्षण के लिए ठोस और प्रभावी नीतियां बनाई जाएं।
श्री आलोक दीक्षित जी के नेतृत्व में कानपुर नगर की टीम द्वारा उठाई गई यह आवाज गौ माता के सम्मान और संरक्षण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस पुनीत अभियान में सहभागी सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
 गौ सेवा ही राष्ट्र सेवा है।
 गौ माता का सम्मान, सनातन संस्कृति का अभिमान।
close