संवाददाता अमित कुमार जोशी मिलक रामपुर
एसपी अनिल कुमार सिसोदिया ने दिखाई सड़क सुरक्षा की राह, हेलमेट पहनाकर दिया जीवन बचाने का संदेश
मिलक में हेलमेट पार्टी के साथ चला यातायात जागरूकता अभियान, दोपहिया वाहन चालकों को बांटे गए निःशुल्क हेलमेट
मिलक (रामपुर)। सड़क पर सुरक्षित सफर और अनमोल जिंदगियों को बचाने के संकल्प के साथ जिला कार्यकारिणी रामपुर की ओर से शनिवार, 14 नवंबर को तीन बत्ती चौराहा, मेन रोड मिलक पर विशेष यातायात सुरक्षा जागरूकता एवं निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस दौरान हेलमेट पार्टी के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित कर सुरक्षित सफर का संकल्प दिलाया गया।
नवंबर माह में आयोजित विशेष यातायात सुरक्षा अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और वाहन चालकों को उनकी सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान लोगों को समझाया गया कि हेलमेट केवल पुलिस के चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि दुर्घटना के समय जीवन बचाने वाला सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी बेहद जरूरी है।
हेलमेट वितरण के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि सड़क दुर्घटना किसी भी परिवार की खुशियां छीन सकती है। थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी भर का दर्द दे सकती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को सड़क पर निकलते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।
एसपी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुंचा सुरक