जल निगम की खुदाई बनी मुसीबत, गड्ढे में फंसी माल से भरी गाड़ी।
संवाददाता विनय अग्रवाल फतेहगंज पूर्वी
सड़क की बदहाल स्थिति से आम जनता परेशान, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।
फतेहगंज पूर्वी।
जल निगम द्वारा सड़क पर पाइपलाइन डालने के लिए की गई खुदाई के बाद गड्ढों को ठीक से न भरने का खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढे में माल से भरी एक पिकअप गाड़ी फंस गई, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके की तस्वीरें सड़क की बदहाल स्थिति को बयां कर रही हैं। सड़क पर मिट्टी और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुदाई के बाद सड़क को समतल और दुरुस्त कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
अब सवाल यह उठता है कि जल निगम के जिम्मेदार अधिकारी आखिर कब तक इस समस्या की अनदेखी करते रहेंगे? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने और खुदाई के बाद गड्ढों को उचित तरीके से भरवाने की मांग की है।