संवाददाता अमित कुमार जोशी मिलक रामपुर
जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े के तहत राजकीय इंटर कॉलेज थारी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह, जनजातीय समाज के उत्थान और सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया जोर
थारी (नैनीताल)। जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 13 नवंबर 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज थारी में जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, इतिहास एवं जनजातीय समाज के गौरवशाली योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मा. श्री दीवान सिंह बिष्ट तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू नेगी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी श्री केशर सिंह बिष्ट के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समुदाय से संबंधित छात्र-छात्राओं के लिए जनजातीय विषयों पर निबंध प्रतियोगिता, लघु लेख प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं, जीवनशैली, विरासत एवं सामाजिक महत्व से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद विजेता छात्र-छात्राओं को मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में रमनदीप प्रथम, भावना द्वितीय और नंदिनी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं लघु लेख प्रतियोगिता में रुपिंदर कौर ने प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय तथा मा