अमित कुमार जोशी मिलक रामपुर
मिलक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया जा रहा पेश
रामपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिलक पुलिस ने रविवार, 15 नवंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को उनके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी को संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी मिलक के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना मिलक पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्तों में उमेश पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम परम, थाना मिलक, जिसके विरुद्ध वाद संख्या 47/21, मुकदमा अपराध संख्या 435/2020, धारा 323 भादवि के तहत मामला न्यायालय ACJ (S.D.-II)/ACJM रामपुर में विचाराधीन है। इस मामले में न्यायालय में अगली नियत तिथि 21 नवंबर 2026 है।
वहीं दूसरे अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र रास्वरूप निवासी ग्राम ठरिया विश्नू, थाना मिलक को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध वाद संख्या 1794/06, मुकदमा अपराध संख्या 1064/2010, धारा 60/62 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में न्यायालय की अगली तारीख 21 नवंबर 2026 निर्धारित है।
इसके अलावा तीसरे अभियुक्त रामप्रसाद पुत्र रेवाराम निवासी ग्राम जगन्नाथपुर, थाना मिलक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध वाद संख्या 1152/12, मुकदमा अपराध संख्या 525/10, धारा 123 जेडएलआर अधिनियम के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस प्रकरण में अगली सुनवाई की तारीख 25 नवंबर 2026