नरखेड़ा गांव में गूंजी दोहरी खुशियों की किलकारी, एक साथ बेटे और बेटी के जन्म से परिवार में जश्न का माहौल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नरखेड़ा गांव में गूंजी दोहरी खुशियों की किलकारी, एक साथ बेटे और बेटी के जन्म से परिवार में जश्न का माहौल

Sunday, November 15, 2026 | November 15, 2026 Last Updated 2026-11-16T06:20:58Z
    Share
नरखेड़ा गांव में गूंजी दोहरी खुशियों की किलकारी, एक साथ बेटे और बेटी के जन्म से परिवार में जश्न का माहौल

अमित कुमार जोशी मिलक रामपुर

मिलक। तहसील मिलक क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा में इन दिनों खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है। गांव निवासी विपिन पुत्र रामसिंह के घर एक साथ दो नन्हे मेहमानों के आगमन से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गईं। विपिन की पत्नी पूजा ने सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) के माध्यम से एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। एक ही साथ घर में बेटे और बेटी की किलकारी गूंजने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

जैसे ही परिवार के लोगों को एक साथ बेटे और बेटी के जन्म की खुशखबरी मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों और रिश्तेदारों ने इस दोहरी खुशी को उत्साह के साथ मनाया। देखते ही देखते यह खुशी केवल परिवार तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे गांव में खुशियों की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने विपिन और पूजा के परिवार को बधाइयां देते हुए नवजात बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

दोनों नवजात बच्चों के जन्म की खुशी में गांव में ढोल-नगाड़े बजवाकर जोरदार जश्न मनाया गया। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और परिवार को इस अनमोल खुशी की बधाई दी। ढोल-नगाड़ों की थाप और लोगों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान ने पूरे गांव का माहौल खुशनुमा बना दिया। हर तरफ बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर चलता रहा।

परिवार के लिए यह पल बेहद खास बन गया है, क्योंकि एक साथ बेटे और बेटी के जन्म से घर में दोहरी खुशियों का आगमन हुआ है। परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चों के आने से परिवार की रौनक और भी बढ़ गई है। गांव के लोगों में भी इस खुशी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

ग्राम नरखेड़ा में विपिन और पूजा के घर आई इस दोहरी खुशी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। ग्रामीणों
close