संवाददाता राजेश गुप्ता की रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं से
बरेली: एसपी सिटी चिराग जैन ने चौबारी मेले का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
आज दिनांक 16 नवंबर 2026
बरेली। जनपद में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध चौबारी मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एसपी सिटी चिराग जैन ने चौबारी मेले का भ्रमण कर तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने मेला परिसर में की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
एसपी सिटी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
इस दौरान सीओ नगर प्रथम आशुतोष शिवम, प्रभारी निरीक्षक थाना सुभाषनगर सतीश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।