विश्व कैंसर दिवस के मौक़े पर शिविर लगाकर की गई मरीजों की जांच

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विश्व कैंसर दिवस के मौक़े पर शिविर लगाकर की गई मरीजों की जांच

Friday, February 4, 2022 | February 04, 2022 Last Updated 2022-02-04T13:40:17Z
    Share
विश्व कैंसर दिवस के मौक़े पर शिविर लगाकर की गई मरीजों की जांच

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24)::विश्व कैंसर दिवस के मौके पर आज हेल्थ वेलनेस सेंटर में शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। साथ ही डाक्टरों ने कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

जनपद रामपुर मे आज विश्व कैंसर दिवस के मौके पर दोमहला हेल्थ एंड वैलनेस के चिकित्सा प्रभारी डा. प्रदीप कुमार ने कहा कि मानव शरीर में जो भी अंग हैं, वे कोशिकाओं से बने होते हैं। 

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे शरीर को जरूरत होती है, ये कोशिकाएं आपस में विभाजित होती रहती हैं और बढ़ती रहती हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि शरीर को इन कोशिकाओं के बढ़ने की कोई जरूरत नहीं होती, फिर भी इनका बढ़ना जारी रहता है। 

उन्होंने कहा कि बिना जरूरत के लगातर होने वाली इस बढ़ोतरी का नतीजा यह होता है कि उस खास अंग में गांठ या ट्यूमर बन जाता है।

इसके लक्षण वजन में कमी, बुखार और थकान के तौर पर सामने आने लगते हैं, लेकिन याद रखें ऐसा होने का मतलब कैंसर होना ही नहीं है। 

ये किसी बेहद सामान्य बीमारी के लक्षण भी हों सकते हैं। इसलिये समय रहते किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण हो पर जांच में लपरवाही नहीं होनी चाहिये।

सीआरपीएफ 239 बटालियन में भी डॉ. वागेश त्रिपाठी ने कहा कि तीन हफ्ते से ज्यादा खांसी। कहीं से भी असामान्य ब्लड का आना। मसलन, इंटरकोर्स के समय किसी को ब्लड आता हो या महिलाओं को पीरियड के अलावा बीच-बीच में ब्लड आता हो। 

डा. कुलदीप चौहान ने कहा कि कैंसर लाइलाज नहीं है । कहते हैं कि कैंसर एक बार हो जाने का मतलब मौत है। इसका कोई इलाज नहीं होता, लेकिन यह सच नहीं है। 

कैंसर का पता शुरुआती स्टेज में लग जाए तो इसे ठीक किया जा सकता है। शुरुआत में पता चलने पर 90 फीसदी कैंसर के मरीज पूरी तरह ठीक हो जाते हैं। इस मौके पर एनएचएम के डीपीएम अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close