*पहले यूपी में थे बाहुबली, अब हैं बजरंगबलीः अमितशाह*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

*पहले यूपी में थे बाहुबली, अब हैं बजरंगबलीः अमितशाह*

Wednesday, February 2, 2022 | February 02, 2022 Last Updated 2022-02-03T01:32:14Z
    Share
पहले यूपी में थे बाहुबली, अब हैं बजरंगबलीः अमित शाह

National 24 Live News

बदायूं । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनपद में इस्लामनगर के केवीएम इण्टर कॉलेज में सहसवान क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज के समर्थन में सभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है तब से बाहुबली खत्म हो गये हैं। यूपी में अब बाहुबली नहीं हैं, अब यहां बजरंगबली हैं। बोले अखिलेश यादव को बोट मत देना, अखिलेश यादव ने पूरे यूपी के विकास पर ताला लगाने का काम किया है इसलिये भाजपा को वोट देना है। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सहसवान में  10900 लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने का काम किया। हर गरीब परिवार को शौचालय दिया और बिजली घर-घर तक पहुंचाई है। उच्च शिक्षा की बात करें तो बदायूं के लिये तीन चार कालेज, 18 इंटर कालेज, 14 कस्तूरबा कालेज, तीन पॉलीटेक्निक कालेज देने का काम किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री  ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। यूपी में योगी के शासन में गुंडा और माफिया पनाह मांगने लगे हैं। अमित शाह ने इस्लामनगर के बनखंडीनाथ का नमन किया।
गृह मंत्री अमित शाह ने सहसवान विधानसभा के प्रत्याशी डीके भारद्वाज को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सहसवान विधानसभा क्षेत्र में जो अब तक संभव नहीं हो सका है , उसे संभव बनाना है।
अमित शाह ने कहा कि ये वही प्रदेश है जहां दंगा होते थे, बहन बेटियों की सुरक्षा का खतरा बना रहता था। आज माफिया दूर-दूर तक नहीं दिखाई देता। माफिया, दंगाई या तो जेल में हैं या पलायन कर गए हैं। गृहमंत्री ने कहा कि यदि आपने गलती से किसी और निशान पर वोट दे दिया तो काउंटिंग के अगले दिन ही ये जेल से बाहर आ जाएंगे।
जनसभा को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य सांसद धर्मेंद्र कश्यप जिला प्रभारी राकेश  मिश्रा विधायक कुशाग्र सागर पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र लीडर चेयरमैन रुदायन अरविंद शर्मा साहब सिंह राजपूत दीपक यादव प्रदीप चौधरी सुभाष गुप्ता अरुण प्रकाश शैलेंद्र मोहन शर्मा  हितेंद्र शंखधार अनुज माहेश्वरी संजीव पहलवान महेश शर्मा देव सिंह यादव ताराचंद कश्यप सौरभ माहेश्वरी पियूष माहेश्वरी सचिन शर्मा अनुराग दीक्षित समेत तमाम उपस्थित रहे।


गृह मंत्री अमित शाह ने बदायू में मांगे घर- घर वोट

बदायूँ। शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी में ग्रह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी का पत्रक देकर वोट और समर्थन मांगा।
उन्होंने घरों पर जाकर भाइयों और बहनों से 14 फरवरी को सुबह 8 घर से निकलने की  भी अपील की।
भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता और पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए लिए वोट मांगे।
 National 24 Live News 
बदायूं सहसवान
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close