आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
मिलक क्षेत्र के ग्राम पीपला शिव नगर गाँव के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका हुआ एक नव युवक का शव मिला है घटना बीते शुक्रवार रात की है
गाँव के समीप कच्चे रास्ते पर एक बाग में आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला है शनिवार की सुबह लगभग 7:30 बजे कच्चे रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और बताया एक नव युवक का शव गाँव के समीप एक बाग में आम के पेड़ से लटका हुआ है
ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का जायजा लिया पुलिस क्षेत्र अधिकारी धर्म सिंह मार्था, कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह व फाॅरसिक विभाग की टीम की मौजूदगी
में शव को नीचे उतारा गया और उसकी पहचान कराने के प्रयास किया काफी देर तमाम प्रयास करने के बाद मृतक की पहचान ग्राम मलकपुर पट्टी जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड के निवासी हर स्वरूप पुत्र राजेन्द्र उम्र 25 बर्ष के रूप में हुई
शव मिलने की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगो की भीड़ जुटना शुरू हो गई ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पिछले शिव नगर गाँव में ही बहन रहती है मामले की जानकारी करने पर एक व्यक्ति ने बताया कि मृतक उसके बेटे का साला है
मृतक यहाँ कैसे पहुचा यह जांच का बिषय बन गया है गाँव निवासी मृतक की बहन ने बताया
कि वह हमारे गाँव में हमारे घर पर तो नही आया था और न ही उसने हमे यहाँ आने की सूचना दी थी बह यहाँ कव और कैसे पहुँचा इसकी उन्हें कोई जानकारी नही है
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया उधर कोतवाली प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है
कि अभी तक उक्त घटना में कहीं से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है