रसोई गैस की पाइप लाइन बिछाने के दौरान फिर फटी पानी की पाइप लाइन, लोग परेशान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रसोई गैस की पाइप लाइन बिछाने के दौरान फिर फटी पानी की पाइप लाइन, लोग परेशान

Wednesday, April 13, 2022 | April 13, 2022 Last Updated 2022-04-14T03:43:02Z
    Share
रसोई गैस की पाइप लाइन बिछाने के दौरान  फिर फटी पानी की पाइप लाइन, लोग परेशान

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24) :रामपुर में रसोई गैस की पाइप लाइन बिछाने के दौरान पानी की पाइप लाइन फिर फट गई,जिसके चलते ज्वाला नगर में पानी का संकट अभी बरकरार है। 

भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। पालिका ने पाइप लाइन को दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर में इन दिनों रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाने के लिए हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कंपनी की ओर से पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। 

पाइप लाइन डालने का काम ज्वालानगर में भी चल रहा है। पाइप लाइन डाले जाने के दौरान दो दिन पहले आगापुर रोड पर पालिका की पाइप लाइन अचानक फट गई थी। 

सोमवार को कई घंटे काम चला,लेकिन पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं किया जा सका। इसके बाद मंगलवार को भी पाइप लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। 

मंगलवार की रात में पाइप लाइन को दुरुस्त किया गया,जिसके बाद बुधवार को पानी चालू कर दिया गया,लेकिन शाम के वक्त एक बार फिर से पाइप लाइन फट गई,जिसके बाद पानी की सप्लाई फिर ठप हो गई,जिसके चलते ज्वाला नगर के लोग पानी के लिए लोग फिर से तरस गए हैं। 

लोगों को पानी न मिलने की वजह से दिक्कत हो रही है। पालिका ने दुबारा काम शुरू कर दिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close