पानी की टोंटीयो के सूखे हलक बूंद बूंद पानी को तरसे क्षेत्रवासी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पानी की टोंटीयो के सूखे हलक बूंद बूंद पानी को तरसे क्षेत्रवासी

Wednesday, April 20, 2022 | April 20, 2022 Last Updated 2022-04-20T18:45:44Z
    Share
पानी की टोंटीयो के सूखे हलक बूंद बूंद पानी को तरसे क्षेत्रवासी

 पानी की समस्या को लेकर भाकियू अंबावता की चेतावनी कल तक समाधान हो नहीं तो होगा नगर पालिका का घेराव

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) सूर्यदेव अपनी चरम सीमा पर पहुंच कर आग उगल रहे हैं ऐसी तपती गर्मी मे नगरवासी पानी की किल्लत के चलते हैं

बूंद बूंद को तरस रहे हैं मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है साथ ही साथ रमजान उल मुबारक का महीना भी चल रहा है ऐसे में लोग भूखे प्यासे रहकर रोजा रख रहे हैं रोजा खोलते वक्त पानी की किल्लत के चलते हैं लोगों में रोष व्याप्त है

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने बताया नगर के विभिन्न क्षेत्रों से मेरे पास कई कॉल ऐसी आई है

 जहां पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी हैं उन्होंने बताया नगर के कई वार्डों में पानी की सप्लाई ना होने के कारण लोगों में गुस्सा पनप रहा है।

शाह आलम का कहना है यदि नगरपालिका पानी की समस्या को दूर करने में विफल है

 तो कल भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ता और पदाधिकारी नगरपालिका का घेराव करेंगे उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कई बार नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को फोन पर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया।

 नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के द्वारा किसी भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया कहा जाता है जल ही जीवन है

बिना पानी के संसार में कुछ नहीं उन्होंने कहा यदि कल तक पानी की सप्लाई को सही ढंग से सुचारू नहीं किया

 गया भारतीय किसान यूनियन अंबावता नगरपालिका का घेराव करने के लिए बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी पूर्णता नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल की होगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close