हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक की हुई मौत
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): रामपुर हाईवे पर उत्तराखंड डिपो की एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल हुए युवको को बेहतर इलाज के लिए बाहर के लिए रेफर कर दिया गया। उधर हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना जनपद रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरेटा गांव निवासी सगीर अहमद आज शुक्रवार की सुबह अपने भाई वाजिद के साथ मुरादाबाद की ओर जा रहा था।
रामपुर हाईवे पर सीआरपीएफ चुंगी के पास मुरादाबाद की ओर से आ रही उत्तराखंड डिपो की बस ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देख कर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय सगीर अहमद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उधर घटना की जानकारी सुनकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।