आज चमत्कारी धाम खाटू श्याम मंदिर मनौना एकादशी के मौके पर पहुचेगे हजारो भक्त
कच्चा रास्ता , परिसर के ऊपर झुलती हाईवोल्डेज विधुत लाइन श्याम भक्तो की मुख्य समस्या
7 अक्टूबर 2020 को नीव रखकर शिलांयास शुरू हुआ ,2023 तक बनकर तैयार होगा
बगरैन - देश-विदेश में लाखों भक्तों की असीम आस्था के पुंज श्याम बाबा कई नामों से पूजे जाते हैं. वे शीश के दानी हैं और लखदातार भी. वे खाटू नरेश हैं और नीले घोड़े के सवार भी.
वे मोर्विनंदन हैं और हारे का सहारा भी. वे बर्बरीक भी हैं और खाटू श्याम सरकार भी. कलियुग में श्रीकृष्ण के अवतार के रूप में पूजित खाटू श्याम का भव्य मंदिर मनौना धाम मे जो कि इतिहास के अनुसार बाबा खाटू श्याम की जन्मस्थली है ,
का भब्य निर्माण कार्य चल रहा है जिसका शिलान्यास 7 अक्टूबर 2020 को किया गया , जो 2023 तक बनकर तैयार हो जायेगा , मंदिर निर्माण मे लगभग 4 करोड रुपये की लागत आयेगी , जो सभी श्याम प्रेमीयो के सहयोग से निर्माण कार्य चल रहा है ,
अस्थाईं खाटू श्याम जी मंदिर पर बिराजमान खाटू श्याम बाबा की आरती मे सुवह 7 बजे तथा शाम 6:30 बजे प्रतिदिन हजारो लोगो आरती मे सम्मलित होते है ,
तथा भक्त अपनी अर्ज़ी बाबा के दरवार मे लगाते है तथा प्रसाद ग्रहण करते है भक्तो की अर्ज़ी बाबा पूर्ण कर रहे है , साथ ही भक्त प्रतिदिन भंडारे कर रहे है
रविवार 10 जुलाई को यानी आज एकादशी के मौके पर चमत्कारी धाम खाटू श्याम मंदिर मे दर्जनो निशान यात्राये , दण्डवंत यात्राये बावा श्याम के कीर्तिन भजन करते पहुचेगे ।
भक्तो की आस्था श्याम भक्तो की परेशानियो पर भारी है मुख्य मार्ग से कच्चा रास्ता तथा मंदिर परिसर मे लगा विधुत ट्रान्सफार्मर तथा झुलली विधुत लाइन बहुत बडी समस्या है ,
जिसे प्रशासन को अवगत करा दिया गया , लेकिन अभी कोई हल नही निकला है , श्याम प्रेमियो ने आंवला विसौली रोड से मंदिर तक कच्चे रास्ते को पक्का कराने तथा परिसर से विधुत लाइन हटाने की प्रशासन से अपील की है I