ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में खैरपुर खैराती व ढकपुरा मीरापुर के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में खैरपुर खैराती व ढकपुरा मीरापुर के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे।

Saturday, August 13, 2022 | August 13, 2022 Last Updated 2022-08-13T14:54:32Z
    Share
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में खैरपुर खैराती व ढकपुरा मीरापुर के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे।

     सहसवान ब्लॉक के परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के चयनित बच्चों द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
     विज्ञान की चुनौतियों व समस्यायों विषयक मॉडल व प्रदर्शनी में न्यायपंचायतो से चंयनित बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें लिखित व मौखिक प्रतियोगिता के साथ साथ चार्ट मॉडल प्रस्तुतिकरण पर निर्णायक मंडल द्वारा मार्किंग करते हुए सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों का चयन किया गया।

    संविलियन विद्यालय खैरपुर खैराती ने प्रथम व ढकपुरा मीरापुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।प्रथम द्वितीय चंयनित व समस्त प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
      ब्लॉक के एआरपी राजन यादव,ओमप्रकाश, जमील अहमद,सोमेंद्र कुमार,आफताब अहमद,पंकज माहेश्वरी ने प्रतियोगिता का अवलोकन कर परिणाम जारी किया।

      नोडल शिक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि जनपद पर होने वाली प्रतियोगिता में ये चंयनित बच्चे ब्लॉक स्तर से प्रतिबजग करेंगे।

इस अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव के नेतृत्व में फलों का वितरण कराया।

इस मौके पर परवेज़ अनवर,रामप्रताप,इक़बाल अहमद,नेहा सक्सेना, अशोक यादव ,अजयपाल,नीलम रेंडर,पवन तोमर,राजेन्द्र गुलाटी सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close