भाजपाईयों ने किए बाबा खाटू श्याम के दर्शन
शाहाबाद: शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा एवं भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल शाहबाद के पदाधिकारियों ने राजस्थान प्रदेश के सीकर जिले मे स्थित श्री खाटू श्याम दरबार में जाकर सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए
जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने विश्व मे शांति बनी रहे इसकी बाबा श्याम से कामना की इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौनी पांडे, जिला मंत्री पुरुषोत्तम ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शाहाबाद अनुज चौहान,
मंडल महामंत्री संजीव यादव, भाजपा युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी शाहबाद ग्रामीण नारायण हरि शर्मा, अनुराग मिश्रा, हरिदत्त पांडे, मुकेश दिवाकर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे
संवाददाता नारायण हरि शर्मा