लुटेरे चढ़े कासगंज पुलिस के हत्थे
कासगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना गंजडुण्डवारा पुलिस ने 12 घण्टे के अन्दर लूट की घटना का किया सफल अनावरण, 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से लूटे गये 90 हजार रूपये नकद, चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल रंग नीला, 02 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा एवं 02 खोखा कारतूस बरामद ।*
कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 07.09.2022 को वादी श्री सूरजभान पुत्र श्री राजभान नि0 राजेन्द्रनगर थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज द्वारा थाने पर सूचना दी कि दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा सहनाई पैलेस पटियाली रोड पर मेरी कनपटी पर तमांचा रखकर 40 हजार रूपये लूट कर ले गये,
जिसके सम्बन्ध में थाना गंजडुण्डवारा पर वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 211/22 धारा 392 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी थी तथा विवेचना के दौरान माल बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी,
कासगंज-पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे के नेतृत्व में जनपद के सभी थानों पर चोरी व लूट की घटनाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे,
आज दिनाँक 08.09.2022 को मुखबिर खास की सूचना पर बाईपास रोड खडंजा पर बने ट्यूवेल के पास पटियाली गंजडुण्डवारा मार्ग पर लूट की घटना की योजना बनाते हुए,
02 अभियुक्तगण 1. दिनेश शर्मा पुत्र श्रीपाल शर्मा निवासी विजयगढ़ रोड़ अकराबाद जनपद अलीगढ़ 2. पप्पु सोनकर पुत्र श्री रमेश सोनकर निवासी लाटूस रोड़ थाना अनवरगंज जनपद कानपुर नगर को
समय करीब 04.00 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी तथा 02 अभियुक्तगण 1. रामवावू पुत्र दौजीराम निवासी कस्वा व थाना अकराबाद जनपद अलीगढ 2. झव्वू उर्फ सुल्तान पुत्र अनवार निवासी मदार गेट थाना देहली गेट जनपद अलीगढ अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे,
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे लूट के कुल 90 हजार रूपये नकद, चोरी की 01 अपाचे मोसा0 रंग नीला, 02 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा एवं 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए,
अभियुक्तगण से कड़ाई से पूछताछ की तो अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि हम चोरों ने मिलकर कल दिनांक 07.09.2022 को कस्बा गंजडुण्डवारा में एक व्यक्ति से 40 हजार रूपये की लूट की थी व दिनांक 05.09.2022 को गांधी मूर्ति शहर कासगंज से तीन लाख रूपये एक बुजुर्ग के बैग से चोरी किये थे एवं दिनांक 04.09.2022 को दिनेश शर्मा व पप्पू सोनकर ने आवास विकास कालौनी कासगंज से महिला के गले से एक चेन लूटी थी तथा,
दिनांक 23.10.2021 को थाना सिढ़पुरा क्षेत्रान्तर्गत मौ0 गांधी नगर में एक महिला के घर से सोने चाँदी के जेवरात की लूट की थी लूटे हुए पैसे को हम चारों ने आपस में बांट लिया था,
दिनांक 04.09.2022 को आवास विकास कालौनी कासगंज से महिला से लूटी गयी चेन के सम्बन्ध में कोतवाली कासगंज पर मु0अ0सं0 571/2022 धारा 392 भादवि व दिनांक 05.09.2022 को गांधी मूर्ति शहर कासगंज से बुजुर्ग के बैग से चोरी किये गये तीन लाख रूपये के सम्बन्ध में कोतवाली कासगंज पर मु0अ0सं0 संख्या 572/22 धारा 379 भादवि एवं दिनांक 23.10.2021 को थाना सिढ़पुरा क्षेत्रान्तर्गत मौ0 गांधी नगर में एक महिला के घर से सोने व चांदी के जेवरात के लूट के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 213/21 धारा 394 पंजीकृत है,
गिरफ्तार अभियुक्तगण व उनसे हुई बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गंजडुण्डवारा पर मु0अ0सं0 212/2022 धारा 411/414/420/467/468/471/398/401/307 भादवि बनाम दिनेश शर्मा आदि 04 नफर व मु0अ0सं0 213/2022 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम दिनेश शर्मा उपरोक्त एवं मु0अ0सं0 214/2022 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम पप्पू सोनकर उपरोक्त पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है,
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
1. दिनेश शर्मा पुत्र श्रीपाल शर्मा निवासी विजयगढ़ रोड़,अकराबाद जनपद अलीगढ़,
2. पप्पू सोनकर पुत्र श्री रमेश सोनकर निवासी लाटूस रोड़ थाना अनवरगंज जनपद कानपुर नगर,
फरार अभियुक्तगण का विवरण-
रामवावू पुत्र दौजीराम निवासी कस्वा व थाना अकराबाद जनपद अलीगढ
झव्वू उर्फ सुल्तान पुत्र अनवार निवासी मदार गेट थाना देहली गेट जनपद अलीगढ
बरामदगी का विवरण–
• 90 हजार रूपये नकद
• 01 अपाचे मोसा0 रंग नीला चोरी की
• 02 तमंचा 315 बोर 315 बोर
• 02 जिन्दा एवं 02 खोखा कारतूस 315 बोर,
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 211/22 धारा 392/411 भादवि वनाम दिनेश शर्मा उपरोक्त आदि 4 नफर थाना गंजडुण्डवारा,
2. मु0अ0स0 212/22 धारा 411/414/420/467/468/471/398/401 भादवि व 307 पु0मु0 वनाम 1.दिनेश शर्मा उपरोक्त आदि 4 नफर थाना गंजडुण्डवारा,
3. मु0अ0स0 213/22 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट वनाम दिनेश शर्मा उपरोक्त थाना गंजडुण्डवारा,
4. मु0अ0स0 214/22 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट वनाम पप्पू सोनकर थाना गंजडुण्डवारा,
5. मु0अ0सं0 571/22 धारा 379 भादवि चालानी थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज,
6. मु0अ0स0 572/22 धारा 379 भादवि चालानी थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज,
7. मु0असं0 213/21 धारा 394 भादवि थाना सिढपुरा कासगंज,
*पुलिस टीम का विवरण–*
1-हरिभान सिंह राठौड प्रभारी निरीक्षक थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज,
2-उ0नि0 राम प्रकाश सिंह थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज,
3-हे0का0 389 सुधीर कुमार थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज,
4-हे0का0 253 रामवीर सिंह थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज,
5-का0 489 राजेश कुमार थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज,
6-का0 603 इन्दल सिंह थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज,
संवाददाता आशीष तिवारी