फसल प्रदर्शन कर टाटा धान्या कंपनी द्वारा निर्मित बीजों के बारे में विस्तार से बताया।
सहसवान तहसील के ब्लॉक दहगवां के ग्राम भवानीपुर खल्ली एवं सहसवान क्षेत्र के ग्राम जोनेरा मैं किसान गोष्ठी लगाकर टाटा धान्या कंपनी के द्वारा निर्मित उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी किसानों को दी गई
जिसमें टाटा कंपनी के अधिकारी के पी सिंह एवं उनके सहयोगी टीम द्वारा किसानों को बाजरा, धान, मक्का, सरसों उत्पादों मैं बाजरा एमपी7288 प्रजाति की फसल प्रदर्शन किया गया
भवानीपुर खल्ली के किसान सगीर अली पुत्र इरफान सहित अन्य किसानों को एक एक पैकेट मुफ्त वितरण किए गए जिसमें उमेश रिटेलर भी मौजूद रहे इसी तरह एमपी 7878 प्रजाति की जानकारी ग्राम जोनेरा मैं
किसान दिलशाद के खेत पर तैयार फसल बाजरे को देखा और किसानों ने टाटा कंपनी द्वारा उपयोग किए गए उत्पादों की प्रशंसा की और उन्हें टाटा कंपनी द्वारा निशुल्क एक एक पैकेट सैंपल बतौर दिया गया