धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को बचा रहा है जिला प्रशासन : शंखधार
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि उनके मोबाइल पर 18 सितम्बर की रात में एक अनजान नम्बर से जान से मारने की धमकी मिली थी उसके बाद थाना मिलक में रिपोर्ट दर्ज़ कराई गई
जिसमें धमकी देने बाली महिला की पहचान अलका सिंह निवासी बीसलपुर के नाम से हुई जिसके द्वारा अपने बयानों में थाना मिलक पुलिस को बताया गया कि उपनिबंधक कार्यालय में तैनात उपनिबंधक के द्वारा नई सिम कार्ड ले जाकर दी गई थी और उनके कहने पर ही महिला द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी।
उसके बाद मिलक पुलिस द्वारा उपनिबंधक मिलक को रामपुर से गिरफ़्तार किया गया था जिसके बाद पुलिस उन्हें थाना मिलक ले आई और जिला प्रशासन रामपुर के हस्तक्षेप के बाद आरोपी उपनिबंधक को मिलक पुलिस के लिए छोड़ना पड़ा।
जिला प्रशासन रामपुर के इस प्रकार के रवैया से भारतीय किसान संघ में रोष है। आदेश शंखधार ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी उत्तर प्रदेश,