एनएसएस के स्वयं सेवकों ने दीवारों पर लिखें प्रेरक नारे नरैनी- क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया द्वारा आयोजित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एनएसएस के स्वयं सेवकों ने दीवारों पर लिखें प्रेरक नारे नरैनी- क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया द्वारा आयोजित

Saturday, January 7, 2023 | January 07, 2023 Last Updated 2023-01-07T14:24:44Z
    Share
एनएसएस के स्वयं सेवकों ने दीवारों पर लिखें प्रेरक नारे
 नरैनी- क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया द्वारा आयोजित

 एनएसएस शिविर के छठे दिन ग्राम राजपुर में  स्वयंसेवकों ने दीवारों पर नारे लिखकर लोगों को जागरूक किया।बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के साथ पर्यावरण को लेकर आम जनता में जागृति लाई गई।

एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा व शहादत बख्श के नेतृत्व में दीवारों पर नारा लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

दीवारों पर प्रमुख नारे जैसे जल ही जीवन है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे, कन्याभ्रूण हत्या बंद करो, पॉलीथिन का प्रयोग बंद करो,

मेहनत करो या मजदूरी पढ़ना लिखना है जरूरी, पानी का न हो ठहराव डेंगू चिकनगुनिया से हो बचाव, लोकतंत्र की यह पहचान,मतदाता और मतदान आदि नारे लिखे।

दूसरे सत्र में समाजसेवी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे जनसूचना अधिकार अधिनियम कार्यकर्ता प्रदीप उपाध्याय ने स्वयंसेवकों को जीवन में अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने स्वयंसेवकों को आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके बताए तथा कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए सही दिशा में कठिन परिश्रम आवश्यक है।


शिविर स्थल पर आज शहादत बख्श,नीरज चौहान,प्रवीण मिश्रा प्रमोद शर्मा,सोनम शर्मा,महक,कशिश,आलोक पाठक,नाजनीन,करन सिंह,आर्यन सिंह,हरिशंकर रावल आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close