फंदे से लटके शव को देखकर गांव में हड़कंप मच गया
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, जनपद के सैफनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत
ससुराल में रह रहे युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। फंदे से लटका मिला शव को देखकर गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना के बाद पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।थाना शहजादनगर क्षेत्र के झुनईया गांव निवासी मंगल सेन (35) की ससुराल सैफनी क्षेत्र के रूपपुर गांव की है।
मंगल सेन पिछले दो वर्ष से अपनी ससुराल में रह रहा था। परिजनों के अनुसार रात 11 बजे मंगलसेन का शव नव निर्मित घर की चौखट में रस्सी के सहारे लटका हुआ था।
सब लटका होने की सूचना आग की तरह गांव में फैल गई। सूचना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई और सूचना मिलने पर सैफनी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
सैफनी पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतरवाया और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। सैफनी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया