प्रांतीय अध्यक्ष ने सफाई मजदूर संघ शाखा के अध्यक्ष महामंत्री को दिया नियुक्ति पत्र

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रांतीय अध्यक्ष ने सफाई मजदूर संघ शाखा के अध्यक्ष महामंत्री को दिया नियुक्ति पत्र

Tuesday, March 21, 2023 | March 21, 2023 Last Updated 2023-03-21T12:57:16Z
    Share
प्रांतीय अध्यक्ष ने सफाई मजदूर संघ शाखा के अध्यक्ष महामंत्री को दिया नियुक्ति पत्र।

सहसवान आज दोपहर आनंद कुमार ने अपने आवास पर प्रांतीय अध्यक्ष मानिक लाल सागर एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष महामंत्री का फूल मालाओं एवं बैंड बाजों मिठाई वितरण के साथ स्वागत किया। नवनियुक्त निर्वाचित

 अध्यक्ष अजय मुखर्जी एवं महामंत्री हरीश लाल को नगरपालिका प्रांगण में हुई सफाई मजदूर संघ शाखा सहसवान की नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं नियुक्ति पत्र दिया प्रांतीय अध्यक्ष मानिक लाल सागर ने नियुक्ति पत्र देकर कार्य करने को अधिकृत किया

और नवीन कार्यकारिणी का गठन किया उसके बाद आनंद कुमार के आवास पर प्रांतीय अध्यक्ष एवं सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री का फूल मालाओं एवं बैंड बाजों के साथ स्वागत किया गया

और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया प्रांतीय अध्यक्ष ने स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि बिना भेदभाव के कार्य करें किसी को भी नजरअंदाज नहीं करें जो पालिका के कार्य हैं उसमें अपना पूर्ण सहयोग दें।

अध्यक्ष अजय मुखर्जी ने सभी को आश्वस्त किया कि पूरी टीम के साथ कार्य किया जाएगा बिना टीम के सहमति के कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा।

 महामंत्री ने कहां की कमेटी का गठन हो चुका है आप लोग जो भी समस्या लेकर आएंगे उसका पूर्ण समाधान कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार कार्यवाहक

 अध्यक्ष रविंद्र कुमार संयोजक नीरज दीपक रमेश संगठन मंत्री दिनेश राकेश मंत्री महेश कुमार चंद्रपाल धीरेंद्र प्रचार मंत्री रामू राजेंद्र भूरे संरक्षक पुत्र लाल

अच्छेलाल मीडिया प्रभारी नरेश करन सोनपाल संतोष एवं समस्त स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ शाखा के पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close