नव वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर घरों व प्रतिष्ठानों पर बांटी ध्वज पताका

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नव वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर घरों व प्रतिष्ठानों पर बांटी ध्वज पताका

Wednesday, March 22, 2023 | March 22, 2023 Last Updated 2023-03-22T13:44:23Z
    Share
नव वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर घरों व प्रतिष्ठानों पर बांटी ध्वज पताका

सहसवान- चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दायित्ववान कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण कर ओम लिखे हुए भगवा ध्वज घरों व प्रतिष्ठानों पर वितरित किए 

और सभी को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नववर्ष प्रतिपदा को एक पर्व के रूप में हर्षोल्लास से मनाता है क्योंकि प्राकृतिक शक्ति के आवाहन और साधना का आरंभ इसी दिन से शुरू होता है।

क्यों मनाते हैं नववर्ष प्रतिपदा

चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से भारतीय नूतन संवत्सर प्रारंभ होता है। यह ब्रह्मांड की उत्पत्ति का दिवस है। भारत में काल के मापने का ज्ञान बोध असाधारण है। वृत्ताकार मंडल को कॉल प्रवाह का धोतक माना गया है।

 इस चक्रीय गति में लगातार रस और लय का सृजन चल रहा है। दिवस चक्र, ऋतु चक्र, संवत्सर चक्र, जीवन चक्र और भव चक्र उसी काल प्रवाह के वृत्ताकार गति के विविध रूप हैं। अस्तित्व के मूल में शुभता 

और आनंद के साथ अविछिन्न रस का प्रवाह है जो काल प्रवाह को गतिमान रखता है। जीवन एक रस है इस रस में आनंद है और आनंद के साथ शुभता का भाव जुड़ा है। भारतीय मन सदैव ही लघु या विराट प्रत्येक कर्म को दिव्यता से भरने का प्रयत्न करता है।

 जिस घर में हम रहते हैं उसके भी पवित्रीकरण का प्रयास नीव की खुदाई से आरंभ होता है। चैतन्य भारत के निर्माण में चिरंतन की अंतरयात्रा के साथ शाश्वत जीवन की अभिव्यक्तियों एवं अनुभवों को अनुप्राणित और

 अंतर्निहित करने की परंपरा ही भारतीय जीवन की विशेषता रही है। नव संवत्सर उस चिरंतन को प्रकट करने का दिवस है।
इस मौके पर जिला संघचालक योगेश, नगर खंड प्रचारक गोपाल , 

नगर कार्यवाह अमन,सह नगर कार्यवाह योगेंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता अवढर शर्मा, नगर अध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी,मंडल महामंत्री सचिन शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक गोपाल चाणक,

आई.पी. सिंह,बलभद्र,सुखपाल, सलमान हैदर, विजेंद्र शंखधार, राजेंद्र कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close