बीआरसी कोल्हाई पर संचालित प्रशिक्षण के समापन परगतिविधियों का प्रयोग किया गया।
प्रथम संस्था व एआरपी के निर्देशन में हुआ आयोजन।
सहसवान मुजरिया-बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान पर आधारित शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा पर बल दिया गया।
प्रशिक्षण में अवलोकन करने पहुंचे बीईओ ने अवलोकन करते हुए शिक्षकों से निपुण भारत मिशन को पूरा करने का लक्ष्य दिया।
प्रशिक्षण के दौरान बीईओ सहसवान विनोद कुमार ने प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा, निपुण भारत मिशन को पूरा करने के लिए यह प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान बताए गए
सभी नियमों का पालन करते हुए उसी आधार पर कक्षा चार एवं पांच के बच्चों को निपुण करने का काम करें। दोनों सदनों में प्रशिक्षण दे रहे सन्दर्भदाता एआरपी ओम प्रकाश, राजन यादव,
जमील अहमद व सोमेंद्र कुमार द्वारा शिक्षकों को तमाम गतिविधियों के माध्यम से निपुण लक्ष्य पूरा करने के तरीके बताए गए।
इस दौरान प्रशिक्षण के सहयोगी आयोजक प्रथम फाउंडेशन संस्था लखनऊ के संजीव यादव भी प्रशिक्षण में पहुंचे। उन्होंने भी शिक्षकों से एफ
एल एन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बेसिक और एडवांस समूह बनाकर कार्य करने की बात कही। इस दौरान प्रतिभागियों में आभा माहेश्वरी,