अर्न्तजनपदीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग के 02 सदस्य 01 किलो 15 ग्राम अफीम कीमत 20 लाख रुपये के साथ आंवला वजीरगंज बार्डर बैरियर पर चैकिंग के दौरान गिरफ्तार ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अर्न्तजनपदीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग के 02 सदस्य 01 किलो 15 ग्राम अफीम कीमत 20 लाख रुपये के साथ आंवला वजीरगंज बार्डर बैरियर पर चैकिंग के दौरान गिरफ्तार ।

Thursday, April 20, 2023 | April 20, 2023 Last Updated 2023-04-20T07:20:09Z
    Share

अर्न्तजनपदीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग के 02 सदस्य 01 किलो 15 ग्राम अफीम कीमत 20 लाख रुपये के साथ आंवला वजीरगंज बार्डर बैरियर पर चैकिंग के दौरान गिरफ्तार ।


वर्तमान में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत जनपदीय अन्तर्जनपदीय बार्डर पर बैरियर लगाकर चैकिंग किये जाने के आदेश के क्रम मे श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डा0 ओ0पी0 सिहं के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस

 अधीक्षक ग्रामीण श्री अजय प्रताप के पर्यवेक्षण तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी विसौली श्री पवन कुमार के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज व बगरैन वजीरगंज पुलिस द्वारा आंवला वजीरगंज बार्डर बैरियर

 से अर्न्तजनपदीय मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सदस्यों को 01 किलो 15 ग्राम नाजायज अफीम के साथ गिरफ्तार करने मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है ।

घटनाक्रम..........थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा दिनांक 20.04.2023 को उच्चाधिकारीगण एवं शासन की मंशा के अनुरूप मादक पदार्थ ब्रिकी एवं तस्करी के विरूध चलाये जा रहे सतत अभियान के क्रम मे आगामी निकाय चुनाव के सम्बन्ध मे बगरैन बरेली बार्डर पर संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तगणो क्रमशः 1.धर्मवीर पुत्र ओमकार निवासी ग्राम

 पस्तौर थाना विसारतगंज जिला बरेली 2.उत्तर कुमार उर्फ सुखपाल पुत्र कल्लू निवासी ग्राम पस्तौर थाना विसारतगंज जिला बरेली को पकडा गया जिनके कब्जे से 01 किलो 15 ग्राम नाजायज अफीम बरामद हुआ । पकडे गये अभियुक्तगणो के पास से पकडी गयी

अफीम की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे 20 लाख रूपये है । जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 191/2023 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।


तथा जीतपाल निवासी मदिराए थाना आंवला जिला बरेली के सम्बन्ध मे आवश्यक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी । 
पूछताछ विवरण ......... अभियुक्त धर्मवीर व उत्तर कुमार उपरोक्त ने पूछताछ मे बताया कि वह यह अफीम धर्मवीर के फुफरे साले जीतपाल निवासी मदिराए थाना आंवला जिला बरेली ने दी थी बताया था


 कि आंवला अड्डे बिसौली के चन्दौसी से कोई व्यक्ति लेने आयेगा तथा तुम्हारा मोटर साईकिल न0 देखकर माल ले जायेगा । यह माल पहुँचने के बाद हम दोनो को पाँच – पाँच हजार रूपये मिलते जो हमारे खाते मे आनलाईन आ जाते

 जब मोटर साईकिल से हम यह माल सप्लाई करने जा रहे थे तभी आपने हम दोनो को पकड लिया । 
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण ......................
1.धर्मवीर पुत्र ओमकार निवासी ग्राम पस्तौर थाना विसारतगंज जिला बरेली

2.उत्तर कुमार उर्फ सुखपाल पुत्र कल्लू निवासी ग्राम पस्तौर थाना विसारतगंज जिला बरेली
 बरामदगी का विवरण ...........
1.उपरोक्त अभियुक्तगण के पास से नाजायज अफीम 01 किलो 100 ग्राम जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे कीमत 20 लाख रुपये है

गिरफ्तारी स्थल....................
आंवला वजीरगंज बार्डर बैरियर से समय 22.15 बजे दिनांक 19.04.2023

आपराधिक इतिहास अभियुक्त धर्मवीर...................
मु0अ0सं0 191/2023 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ 

आपराधिक इतिहास अभियुक्त उत्तर कुमार...................
मु0अ0सं0 191/2023 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ 

गिरफ्तार करने वाली टीम .............
1.प्रभारी निरीक्षक धनंन्जय कुमार पाण्डेय 
2.उ0नि0 श्री सुशील कुमार विश्नोई 
3.का0 1701 तपन धामा 
4.का0 1589 रोहित कुमार
संपादक राहुल शर्मा 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close