शिक्षक संकुल की मासिक बैठक में बीईओ ने निपुण अभियान की प्रगति को जाना।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिक्षक संकुल की मासिक बैठक में बीईओ ने निपुण अभियान की प्रगति को जाना।

Thursday, April 13, 2023 | April 13, 2023 Last Updated 2023-04-13T14:08:23Z
    Share
शिक्षक संकुल की मासिक बैठक में बीईओ ने निपुण अभियान की प्रगति को जाना।

सहसवान बैठक मे सबसे पहले प्रधानाध्यपिका के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर शिक्षक संकुल की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सहसवान विनोद कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में स्कूल चलो अभियान की समीक्षा करते हुए विद्यालयों को निपुण बनाने पर जोर दिवा गया। एआरपी व शिक्षक संकुल की समीक्षा बैठक में बीईओ ने कहा कि 6 से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का नामांकन शत प्रतिशत किया जाए,पुस्तक वितरण,

निपुण बालक,रेडिनेस प्रोग्राम,जागरूकता रैली आदि की समीक्षा की गई। एआरपी ओमप्रकाश, राजन यादव,सोमेंद्र कुमार ने संकुल के विद्यालयों को जुलाई माह तक शत प्रतिशत निपुण बनाने की अपील की।


बैठक के अंत मे मुजरिया जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका इफ़ादा खातून की हार्ट अटैक से हुई असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए मौन धारण किया गया

 उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजन यादव,मो परवेज़ अनवर,सुनील कुमार,अनीस अहमद,रामप्रताप यादव,अजीत सिंह,अनुपम चौधरी,अशोक कुमार व अजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close