आईजी सेल की टीम ने किया मुजरिया थाने का निरीक्षण।
अभिलेखीकरण की सराहना के साथ महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के दिये निर्देश।
मुजरिया-पुलिस महानिरीक्षक बरेली द्वारा गठित निरीक्षण टीम द्वारा मुजरिया थाना का निरीक्षण करते हुए परिसर की साफ सफाई आदि का अवलोकन किया।
शासन के आदेशानुसार प्रत्येक विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा टीम गठित कर कार्यालयों के सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज थाना मुजरिया पहुंची पुलिस महानिरीक्षक बरेली की टीम द्वारा परिसर की स्वच्छता व्यवस्था,
कार्यालय अभिलेखों का रखरखाव,अपराध पंजिका,महिला हेल्प डेस्क, रंगाई पुताई,112 पुलिसिंग,अभियान आदि का सघन निरीक्षण किया गया।
टीम प्रभारी एस आई सोनिया यादव ने बताया
कि आईजी साहब के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा मंडल के सभी पुलिस कार्यालयों के रोस्टर के अनुसार निरीक्षण किया जा रहा है।मुजरिया पुलिस की कार्यशैली,अभिलेखीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए
महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।रिपोर्ट बरेली महानिरीक्षक कार्यालय को सौप दी जाएगी।
टीम में हेड कांस्टेबल लोकेश,