आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ उत्तरी नगर निकाय के चुनावी मैदान में

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ उत्तरी नगर निकाय के चुनावी मैदान में

Thursday, April 13, 2023 | April 13, 2023 Last Updated 2023-04-13T14:17:59Z
    Share
आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ उत्तरी नगर निकाय के चुनावी मैदान में

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): रामपुर में नगर निकायों के चुनाव को लेकर आज तीसरे दिन गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया जारी रही। जैसा कि आपको बताते चलें कि यह नामांकन प्रक्रिया 11 अप्रैल दिन मंगलवार 2023 से लेकर 17 अप्रैल 2023 तक होगी।


जिसमें आज तीसरे दिन भी पर्चो की बिक्री जारी रही। अब इसी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन गुरुवार को अभी तक 1187 पर्चो की बिक्री भी हो चुकी है। इसी प्रक्रिया में आज

 13 अप्रैल 2023 को आज आम आदमी पार्टी के सभासद पद के उम्मीदवार भी पर्चा खरीदने के लिए तहसील पहुंचे। जिसमें जिला महासचिव मोहम्मद जफर सहित दर्जनों सभासद पद के उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदा।


आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद जफर ने कहा कि आम आदमी पार्टी रामपुर की प्रत्येक वार्ड से पूरे दमखम के साथ निकाय चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के मंत्री रामपुर आकर हर सभासद के लिए वार्ड में जाकर चुनाव प्रचार करेंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close