भैंस चोरी की घटना को चोर दे रहे अंजाम, चोरों ने चुराई 3 भैंस
रामपुर के अजीतपुर चौकी क्षेत्र के रायपुर का मझरा गांव से बीते सोमवार की रात दो घरों से 3 भैंस चोर खोलकर ले गए। सुबह जब घर वालो ने उठकर देखा तो खूंटे पर भैंस न होने पर घर वालों के होश उड़ गए । सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
घटना जनपद रामपुर के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अजीतपुर चौकी के गांव रायपुर का मझरा की है, जहां गांव निवासी रामकिशोर पुत्र चिंती के घर से दो एवं कांति प्रसाद के घर से एक भैंस बीते सोमवार की रात चोर खोलकर ले गए।
मंगलवार की सुबह जब घर वालों को घर में खूंटे पर भैंस न मिलने पर होश उड़ गए। घर वालों ने इसकी सूचना तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर अजीतपुर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली