सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को बाइक सवार ने रौंदा, उपचार को ले जाते समय रास्ते में वृद्ध ने दम तोड़ा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को बाइक सवार ने रौंदा, उपचार को ले जाते समय रास्ते में वृद्ध ने दम तोड़ा

Monday, June 26, 2023 | June 26, 2023 Last Updated 2023-06-26T15:08:59Z
    Share
सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को बाइक सवार ने रौंदा, उपचार को ले जाते समय रास्ते में वृद्ध ने दम तोड़ा

रामपुर, सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए


जिला अस्पताल भेज दिया। 
घटना जनपद रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र की है जहां थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी पूरनलाल (60) सोमवार सुबह रामनगर की गोटिया स्थित अपने खेत को देखने के लिए एवं मंदिर में पूजा करने के लिए घर से निकले थे। वह गांव लोहा के समीप हाईवे को पार कर रहे थे


कि तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने पूरनलाल को बाइक से टक्कर मार दी । बाइक की टक्कर से पूरनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख गांव वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। एकत्रित भीड़ ने गंभीर रूप से घायल पूरनलाल के परिजनों को सूचना दी।


उधर एकत्रित भीड़ की आड़ में मौका पाकर बाइक सवार अपनी बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल हुए पूरनलाल को मिलक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

 जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा जिला अस्पताल ले जाते समय पूरनलाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close